उत्तर प्रदेश: शीला दीक्षित किसी भी सीट से नहीं लड़ेंगी चुनाव (UP: Sheila Dikshit will contest election from any seat)



वाराणसी : यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अभी तक की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस के खेमे से निकलती नज़र आ रही है. खबर है कि मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी शीला दीक्षित आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी.
पार्टी में मौजूद विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने शीला दीक्षित के साथ बातचीत के बाद यह निर्णय लिया है. हालांकि पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर न तो कोई ऐलान किया गया है और न ही पूछने पर पार्टी प्रवक्ता इस बारे में कोई भी जानकारी देने को राजी हैं.

पार्टी के प्रदेश स्तर के आला नेता ने TwoCircles.net से बताया, 'कांग्रेस पार्टी अपने मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. वैसे भी दिल्ली में कांग्रेस के हारने के बाद शीला दीक्षित की साख थोड़ी कम हुई है, ऐसे में यदि मुख्यमंत्री पद की दावेदार ही हार जाती हैं तो इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचने के आसार हैं.'
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी चुनाव के बाद विधानपरिषद द्वारा शीला दीक्षित को सदन में भेजने की तैयारी में है, लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस के लिए ऐसा कर पाना भी दूर की कौड़ी साबित होगा.
इसके पहले शीला दीक्षित के वाराणसी की शहर उत्तरी विधानसभा सीट से लड़ना तय माना जा रहा था, इसके बारे में शहर कांग्रेस कमेटी में काफी हलचल भी थी लेकिन धीरे-धीरे यह शोर थम गया.
शीला दीक्षित की उम्मीदवारी से जुडी इस खबर के बाबत पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता और प्रवक्ता कोई बयान देने से बच रहे हैं. ज्ञात हो कि ब्राहमण और महिला वोटों को एक साथ साधने की नीयत से कांग्रेस ने शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी के तौर पर प्रोजेक्ट किया था.
फिलहाल समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना को बीच भंवर में लटकाकर रखा हुआ है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर और सपा के नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर कोई स्पष्ट स्थिति नहीं बन पाने से ऐसा हो रहा है.
यदि कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन हो जाता है तो यह लगभग तय है कि इस स्थिति में शीला दीक्षित के भाग्य का फैसला कांग्रेस नहीं, बल्कि गठबंधन में मजबूत समाजवादी पार्टी करेगी.

Varanasi: In view of the forthcoming assembly elections in UP yet seen the biggest news coming out of the Congress camp. News that chief minister Sheila Dikshit, Congress candidate for the forthcoming elections would be fielded from any seat.
According to reliable sources in the party, the party has taken this decision after talks with Sheila Dikshit. Although no official announcement from the party and neither party spokesman when asked about are ready to give any information.

TwoCircles.net senior leader of the party from the state level, "said the Congress party over its chief ministerial candidate is not taking any risk. Sheila Dikshit in Delhi Congress after losing it's credibility has declined slightly, such as the chief ministerial candidate loses, it will damage the image of the party are expected to reach. "

According to sources, the Congress party after the elections council is preparing to send to the House by the Sheila Dikshit, but political analysts believe that Congress will be able to do this too far-fetched.

Earlier, the northern city of Varanasi constituency Dikshit was supposed to fight about it, but there was quite a stir in the city Congress Committee noise gradually subsided.


Sheila Dikshit's candidature in respect of the news related to the leader and spokesman of the party's state level are saved from making any statement. It may be noted that the Brahmin votes and woman together with the intention to act, Congress Chief Minister Sheila Dikshit was projected as a candidate.

Currently, the possibility of an alliance with the Congress Socialist Party is kept hanging in the vortex. That being said, the Congress strategists Pacific teens and SP over seat-sharing between the leaders could not get any clearer than it has been.

If the alliance between Congress and SP are in this situation, it is almost certain that the fate of Sheila Dikshit, the Congress, but the alliance will strengthen the socialist party.
by:twocircles.net

sonia gandhi and rahul gandhi,sonia gandhi and sheila dixit,rahul gandhi,congress party logo,sonia gandhi,bjp mp harshvardhan,election results 2016,bahsir bhai, cyber boys, ,

Comments

Popular posts from this blog

Amazing Video

Apda me Avsar

New Funny Jokes Collection